Bihar Board 12th Topper 2024: आप सभी बिहार के छात्र एबं छात्राओं के साथ-साथ सभी पाठकों का हम अपने इस लेख में स्वागत करते हैं। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष श्री आनंद किशोर ने बताया कि पिछले 5 साल के मुकाबले इस बार अधिक संख्या में बच्चे उत्तीर्ण साबित हुए हैं। पास होने वाले विद्यार्थियों की संख्या 87.21% है।
उन्होंने तीनों विषय में कैसे टॉप किया?
Commerce Topper:
कॉमर्स विषय में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली शेखपुरा जिले की बेटी प्रिया कुमारी ने 478 अंक प्राप्त 95.60 अंकों के साथ पूरे बिहार भर में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। यह बरबीघा के महात्मा गांधी आदर्श उच्च विद्यालय की एक क्रमांक छात्राएं है। आगे चलकर बैंकिंग क्षेत्र में अपना भविष्य बनाना चाहती हैं। इनके माता-पिता भी इन्हें इस चीज में पूरा सहयोग करते हैं। प्रिया कुमारी ने बताया बतया की उन्होंने बिहार टॉप करने के लिए बहुत मेहनत किया है, इन्होने दिन के 10 से 12 घंटे पढ़ाई कर पुरे सिलेबस को कवर है।
इन्होने अधिक अंक प्राप्त कर अपने माता पिता के साथ साथ पुरे अपने पुरे समाज का नाम रोशन किया है। इनके पिताजी किसान है और बड़ी कठिनाई से इन्हे पढ़ाया गया है, माता पिता का बेटी की पढ़ाई के प्रति काफी सहयोग है जो की लड़कियों को बहुत कम जगह ही देखने को मिलता है।
Science Topper:
सबसे कठिन विषय यानि की विज्ञान में सीवान जिले के बड़हरिया प्रखंड के कोइरीगांवा मूल निवासी मृत्युंजय कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। मृत्युंजय कुमार एक मध्यम वर्गीय परिवार से है, यह एक आईएएस अधिकारी बनने की चाह रखते है। मृत्युंजय का एक छोटा भाई भी है जिसका नाम पीयूष कुमार है। इनके पिताजी का नाम राजेश प्रसाद कुशवाहा है। यह एक व्यापारी है इनकी कॉस्मेटिक की दुकान है, इनकी माता श्री की बात करें तो यह एक ग्रहणी है।
मृत्युंजय कुमार सिवान जिले के बड़हरिया उच्च विद्यालय के जीएम उच्च विद्यालय के एक प्रतिभाशाली छात्र हैं। इन्होंने 500 नंबर की परीक्षा में 481 अर्थात 96.20 अंक लाकार बिहार टॉप किया है। मृत्युंजय कुमार शुरुआत से ही पढ़ने लिखने में काफी बेहतरीन विद्यार्थी रहे हैं क्योंकि इन्होंने दसवीं कक्षा में भी टॉप किया था।
Arts Topper:
आर्ट्स विषय की बात करें तो बिहार की राजधानी जिला पटना के रहने वाले तुषार कुमार ने 500 में से कल 482 लाकर यानी की 96.4 अंकों के प्रथम स्थान प्राप्त किया है। तुषार कुमार के अतिरिक्त उनके दो और भाई हैं। परंतु उन में तुषार सबसे बड़े हैं। तुषार ने बताया कि वह बड़े होकर एक आईएएस अधिकारी बनना चाहते हैं।
इसके साथ उन्होंने अपने माता-पिता को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि उनके टॉप करने में उनके माता एवं पिता का भी बहुत योगदान रहा, इनके पिताजी का नाम दीनू कुमार है जो की ब्लॉक में काम करते हैं, तथा इनकी माता श्री एक आम ग्रहणी है। इन्होंने बताया कि तुषार कुमार दिन में लगभग 4 से 5 घंटे पढ़ाई करते थे।
Top 10 students of Bihar Board 12th
इन तीनों toppers के अलावा ये भी कुछ प्रतिभाशाली विद्यार्थी है जिन्होंने पढ़ाई में अपनी मेहनत मसक्कत दिखाई है और अपने परिवार का नाम रोशन किया है।
नाम | कुल अंक (Out of 500) |
मृत्युंजन कुमार | 481 |
सिमरन गुप्ता | 477 |
वरुण कुमार | 477 |
प्रिंस कुमार | 476 |
राजा कुमार | 475 |
आकृति कुमार | 475 |
प्रज्ञा कुमारी | 475 |
साना कुमारी | 475 |
अनुष्का गुप्ता | 474 |
अंकिता कुमारी | 474 |
अगर आपने भी अभी तक रिजल्ट चेक नहीं किया है तो आप Bsebinter.org पर जा कर चेक कर सकते है, और पूरे स्टेप्स के लिए नीचे दिए गते आर्टिकल को देख सकते है। आशा है आपके दोस्त एवं रिश्तेदारों के बच्चों के भी रिजल्ट अच्छे आए होंगे।